top of page

अक्षय तृतीया पर १८ से २० टन के व्यापार का अनुमानित आंकड़ा दर्ज-जीजेसी

  • Aabhushan Times
  • Apr 21
  • 1 min read

मुंबई। अक्षय तृतीया के मौके पर सोना- चांदी की शुभ खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया, हां सोना-चांदी महंगा होने के कारण खरीदने के ट्रेंड में बदलाव दिखाई दिया। लोगों ने हल्के वजन के रोजमर्रा में उपयोग आने वाले गहने ज्यादा खरीदे। 


जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया कि पूरे देश से खरीदारी की सकारात्मक और उत्साहजनक रिपोर्टें आई हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरे भारत में लगभग 18 से 20 टन के व्यापार का अनुमानित आंकड़ा दर्ज किया गया है। दक्षिण भारत से सबसे पहले मजबूत रिपोर्ट मिलीं। रोकड़े ने बताया कि लोग न केवल धार्मिक या शुभ कारणों से सोना, चांदी और हीरे खरीद रहे हैं, बल्कि इसे एक ठोस निवेश के तौर पर भी देख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मांग में यह मजबूती सांस्कृतिक महत्व, बदलते उपभोक्ता व्यवहार और अस्थिर ग्लोबल माहौल में सोने की सुरक्षित निवेश के तौर पर भूमिका के मिले-जुले असर के कारण बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल अक्षय तृतीया से इस अक्षय तृतीया की बीच पर सोने की कीमतें 57,000 रुपये बढ़ीं और रिटर्न मिला 60 प्रतिशत, वहीं चांदी की कीमतों में 150,500 रुपये की वृद्धि हुई और 155 प्रतिशत रिटर्न मिला । इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर पिछली बार जितना ही सोना बिकने का अनुमान है।


 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page