top of page

सिल्वर एंपोरियम को 'सर्वश्रेष्ठ सिल्वर मेन्युफैक्चर्स' अवॉर्डइंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस के भव्य समारोह में मिला अवॉर्ड, उद्योग जगत में बढ़ी प्रतिष्ठा

  • Aabhushan Times
  • Apr 27
  • 2 min read














देहरादून। इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सिल्वर एंपोरियम को 'सर्वश्रेष्ठ सिल्वर मेन्युफैक्चर्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को राहुल मेहता ने हयात रीजेंसी, देहरादून में आयोजित समारोह के दौरान ग्रहण किया। समारोह में देशभर से चांदी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी, विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर सिल्वर एम्पोरियम को सिल्वर क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के बाद उद्योग जगत में सिल्वर एंपोरियम की प्रतिष्ठा और अधिक मजबूत हुई है।



सम्मेलन के दौरान चांदी उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। इसमें निर्माताओं और ब्रांड स्वामियों द्वारा उत्पाद नए ब्रांड निर्माण और चांदी मूल्य श्रृंखला के विस्तार में किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। राहुल मेहता का सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करत हुए उन्ह शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन के दौरान चांदी उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। इसमें निर्माताओं और ब्रांड स्वामियों द्वारा उत्पाद नवाचार, ब्रांड निर्माण और चांदी मूल्य श्रृंखला के विस्तार में किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। वहीं खनन कंपनियों, बुलियन डीलरों और व्यापारियों की बाजार में मूल्य निर्धारण, तरलता बनाए रखने तथा धातु की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका को भी रेखांकित किया गया। विशेषज्ञों ने चांदी को दीर्घकालिक निवेश के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वित्तीय संस्थान और निवेशक इसे रणनीतिक संपत्ति के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और उन्नत तकनीकों जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग के कारण चांदी की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। नीति निर्माता, उद्योग संगठन तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी इस क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page