आईआईजेएस तृतीया - भारतीय जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग का बैंगलुरू में चमकदार शक्ति प्रदर्शन
इंडियन ज्वेलरी इंडस्ट्री के वैश्विक मंच पर सशक्त प्रदर्शन का साक्षी बन रहा है बैंगलुरू, जहां द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित आईआईजेएस तृतीया का भव्य आयोजन किया गया है। यह ज्वेलरी एग्जिबिशन न केवल व्यापारिक लेन-देन का केंद्र साबित हो रहा है, बल्कि इंडियन डज्वेलरी की कारीगरी, डिज़ाइन में हो रहे अभिनव प्रयोग और ट्रेड डेवलपमेंट्स की क्षमता का जीवंत प्रदर्शन भी है। आईआईजेएस तृतीया ज्वेलरी एग्जिबिशन में देश-विदेश के हजारों खरीदार, निर्माता, निर्यातक और डिज़ाइनर एक मंच पर एकत्र होना अपने आप में एक अहम अनुभव हैं। गोल्ड, सिल्वर, डायमंड, कलर स्टोन्स, स्टडेड ज्वेलरी से लेकर अत्याधुनिक मशीनरी और टेक्नोलॉजी तक ज्वेलरी इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन यहां हर किसी के विकास को प्रेरित करती है। इस ज्वेलरी एग्जिबिशन खास बात यह है कि यहां पारंपरिक भारतीय डिज़ाइनों के साथ-साथ समकालीन और मिनिमलिस्ट ज्वेलरी का भी मजबूत प्रतिनिधित्व दिखता है, जो बदलते वैश्विक उपभोक्ता रुझानों की समझ को दर्शाता है।

दक्षिण बारत के बैंगलुरू जैसे टेक और स्टार्टअप हब में आईआईजेएस तृतीया का आयोजन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यहां डिजिटल समाधान, डिज़ाइन, ट्रेसबिलिटी, और सस्टेनेबल सोर्सिंग जैसे विषयों पर चर्चा भी ज्वेलरी इंडस्ट्री को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। युवा उद्यमियों और नए ब्रांड्स को बड़े खरीदारों से जोडऩे का यह मंच, व्यवसाय विस्तार के ठोस अवसर पैदा कर रहा है। जीजेईपीसी की भूमिका यहां केवल आयोजक की नहीं, बल्कि मार्गदर्शक की भी है। ज्वेलरी का निर्यात बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक भारतीय ज्वेलरी को पहुंच बनाने, और 'मेक इन इंडिया' की भावना को सशक्त करने में जीजेईपीसी की कऊ पहलें स्पष्ट रुप से हर किसी के विकास में सहायता करती दिखाई देती हैं। भारत सरकार और उद्योग के बीच सेतु बनकर जीजेईपीसी नीतिगत सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और वैश्विक प्रमोशन को गति दे रही है। कुल मिलाकर, आईआईजेएस तृतीया भारतीय जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग के आत्मविश्वास और वैश्विक आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर उभरी है। यह ज्वेलरी एग्जिबिशन न सिर्फ कारोबार के नए द्वार खोल रही है, बल्कि भारत को वैश्विक ज्वेलरी मैप पर और अधिक चमकदार स्थान दिलाने की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है।










Comments