top of page
All Articles


'हमारा अपना शो - जीजेएस' ज्वैलरी कारोबार को नई गति देने की तैयारी
भारतीय ज्वैलरी उद्योग की विकास यात्रा में मुंबई एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डॉमेस्टिक काउंसिल द्वारा आयोजित 'जीजेएस - इंडिया जेम एंड ज्वेलरी शो' ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला इसका दसवां संस्करण ऐसे समय में हो रहा है, जब देश का ज्वैलरी बाजार त्योहारी और विवाह सीजन की तैयारियों में जुट रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले ज्वैलरी कारोबार क
Sep 237 min read


सिल्वर में स्थिरता सप्लाई के संकट और औद्योगिक मांग पर टिका है रेट का रुझान
आज भले ही सिल्वर केवल 2.50 और 2.60 लाख के बीच में ट्रेंड कर रहा है, लेकिन आने वाले कुछ ही महीनो में सिल्वर मं तेजी तय है। अगले साल यह 3 लाख का आंकड़ा भी पार सकता है, लेकिन यह वह स्थिति होगी जब गोल्ड-सिल्वर रेशियो अपनी ऐतिहासिक श्रेणियों को तोडक़र सिल्वर के पक्ष में होगा। सिल्वर अब केवल एक पारंपरिक कीमती मेटल नहीं रहा, बल्कि यह एक प्रमुख औद्योगिक कच्चा माल और रणनीतिक निवेश परिसंपत्ति के रूप में स्थापित हो चुका है। भारतीय बुलियन बिजनेस में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी ब
Sep 237 min read


संपादकीय...
त्यौहारी सीजन ज्वेलरी उद्योग में कारोबार की नई शुरुआत का संकेत सिद्धराज लोढ़ा गणेशोत्सव के साथ ही देश का ज्वेलरी बाजार एक बार फिर त्यौहारी सीजन की ओर बढ़ रहा है। गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शुभारंभ, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक भी है। यही वजह है कि ज्वेलरी कारोबार को भी इस पर्व के साथ शुरू होने वाले त्यौहारी दौर से काफी उम्मीदें हैं। गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और उसके बाद विवाहों का सीजन बाजार में खरीदारी के कई अवसर लेकर आता है। प
Sep 234 min read


रिकॉर्ड तोड़ तेजी को बेताब गोल्डवैश्विक हालात से बन रही तेजी का दौर
आने वाले दिनों में गोल्ड एक बार फिर से नया हाई बनाने की स्थितियां बन रही हैं और गोल्ड़ ट्रेड सेंटर्स की रिसर्च रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगले छह महीनों में, अर्थात मार्च 2026 के आसपास गोल्ड अपने पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर आगे बढ़ता दिख सकता है। गोल्ड को वैश्विक हालात ने इतिहास के सबसे मजबूत दौर में पहुंचा दिया है। हालात कह रहे हैं कि आने वाले वक्त में गोल्ड की चाल तेज होगी और यह अपने अगले मजबूत स्तर पर पहुंचने को बेताब है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय परिदृश्य में आई भारी उथल-पुथल,
Sep 236 min read


सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67 प्रतिशत बढ़ोतरी पर GJC ने जताई आपत्ति
45 से बढ़ाकर 75 प्रति आर्टिकल करने के फैसले की तत्काल समीक्षा की मांग मुंबई। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने सोने की हॉलमार्किंग फीस को 45 से बढ़ाकर 75 प्रति आर्टिकल किए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। GJC ने केंद्र सरकार और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से इस निर्णय की तत्काल समीक्षा करने तथा हितधारकों से व्यापक चर्चा होने तक बढ़ी हुई फीस को रोककर मौजूदा 45 शुल्क जारी रखने की मांग की है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (हॉलमार्किंग) अमेंडमेंट रेगुलेशंस, 2
Sep 163 min read


52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स में अमित शाह ने उद्योग को सराहा2040 तक 100 अरब डॉलर के ज्वेलरी निर्यात का GJEPC का लक्ष्य
मुंबई। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा आयोजित 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स (IGJA) में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद और ज्वेलरी उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर GJEPC के चेयरमेन किरीट भंसाली, वाइस चेयरमेन शौनक पारि
Sep 143 min read


IIM अहमदाबाद और GJC का GEMLEAD Focus 2026 शुरू92 ज्वेलर्स ले रहे प्रशिक्षण
मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) और ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने GEMLEAD Focus 2026 के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित इस चार दिवसीय ऑन-कैंपस कार्यक्रम में देशभर के 92 ज्वेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य अगली पीढ़ी के ज्वेलरी कारोबारियों को नेतृत्व, प्रबंधन और आधुनिक कारोबारी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। जीजेसी चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि भारतीय ज्वेलरी उद्योग की मजबूत नींव पारिवारिक व्यवसायों
Sep 11 min read


सिल्वर: धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षास्थिरता के दौर से नई चमक की ओर बढऩे में वक्त लगेगा
सिल्वर पर सवाल है कि क्या सवा दो लाख रुपए प्रति किलो के आस पास की स्थिरता के बाद फिर चमकेगी सिल्वर की चमक? हम देख रहे हैं कि भारत में सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई से 2 लीख रुपए नीचे ट्रेंड कर रह है, लेकिन फिर से ऊंची राह पकडऩे में समय क्यों लग सकता है? सिल्वर के रेट्स में जो उतार-चढ़ाव और वैश्विक युद्धों का असर दिख रहा है, वह और कितना चलेगा? सिल्वर केवल एक कीमती ज्वेलरी मेकिंग मेटल नहीं, बल्कि आधुनिक उद्योग, निवेश और परंपरागत भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार भी है। गोल्ड की
Aug 276 min read


संपादकीय...
युवा ऊर्जा, स्वर्णिम संभावनाएं और भारतीय ज्वेलरी उद्योग का नया आत्मविश्वास भारतीय ज्वेलरी उद्योग केवल कारोबार का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरा, विश्वास और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है। बदलते समय के साथ इस उद्योग की दिशा भी बदल रही है। नई पीढ़ी के ज्वेलर्स आधुनिक सोच, नई तकनीक और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में जुटी है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल, घरेलू मांग और निवेशकों का विश्वास आने वाले महीनों की तस्वीर तय कर रहा है। इस
Aug 274 min read


ज्वेलरी इंडस्ट्री का बदलता परिदृश्य डिजाइन में बदलाव, नई परंपरा, और लाइट वेट में भविष्य
भारत दुनिया का सबसे बड़ा ज्वेलरी बाजार है, लेकिन ज्वेलरी बिजनेस में लगातार नए नए बदलन हो रहे हैं। हालांकि ज्वेलरी एक्सपोर्ट और आईआईजेएस जैसी एग्जिबिशन ज्वेलरी इंडस्ट्री के विकास की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं। लेकिन भारतीय ज्वेलरी का बदलता स्वरूप जो स्वीकार करेगा, वही भविष्य की दिशा तय करेगा। भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री आज एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। कभी केवल गोल्ड और डायमंड की भारी ज्वेलरी तक सीमित रहने वाली यह इंडस्ट्री अब डिज़ाइन
Aug 277 min read


गोल्ड: दीपावली तक नई तेजी संभवक्योंकि गोल्ड फिर बन रहा है सबसे सुरक्षित निवेश
गोल्ड के रेट्स में हर रोज दिन में कई कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, लेकिन अगस्त के जाते जाते यह एक बार फिर 1.50 लाख से ऊपर पहुंच गया है। वैश्विक तनाव के असर के बढऩे के बावजूद दीपावली तक गोल्ड में तेजी की उम्मीद दिख रही है। गोल्ड केवल एक कीमती धातु नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का सबसे भरोसेमंद सुरक्षा कवच माना जाता है। सदियों से जब-जब दुनिया आर्थिक, राजनीतिक या सैन्य अस्थिरता के दौर से गुजरी है, दुनिया का पहला भरोसा गोल्ड पर ही रहा है। यही कारण है कि आज भी अंतरराष्
Aug 276 min read


आइआइजेएस प्रीमियर शानदार सफल रिकॉर्ड बिजनेस के साथ भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री का दुनिया में कद बढ़ा
मुंबई में आयोजित विश्व के दूसरे सबसे बड़े जेम्स एंड ज्वेलरी बीटूबी शो ने भारत को वैश्विक ज्वेलरी बिजनेस के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित किया है। इस बार के आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत वैश्विक जेम्स एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री का सबसे विश्वसनीय और गतिशील केंद्र बन चुका है। विश्व के दूसरे सबसे बड़े जेम्स एंड ज्वेलरी बिजनेस-टू-बिजनेस शो के रूप में स्थापित आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भा
Aug 276 min read
bottom of page
