top of page

मुंबई के ज्वेलर्स ने पारदर्शी व्यापार और उचित भुगतान के लिए समझौता ज्ञान का मसौदा जारी किया

  • Aabhushan Times
  • Jan 7
  • 2 min read

मुंबई। मुंबई के आभूषण उद्योग के निर्माताओं और थोक विक्रेताओं ने पारदर्शी और कुशल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) का मसौदा जारी करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ड्राफ्ट मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया। इस पहल का उद्देश्य निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और रिटेलर्स के बीच लेन-देन को अधिक स्पष्ट, भरोसेमंद और प्रभावी बनाना है । (MoU) में भुगतान की शर्तें, ऋण अवधि, केवाईसी अनुपालन, सोने की दर निर्धारण और खुदरा विक्रेता ऋण के अनुरूप अग्रिम प्रीमियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रतिभागियों ने इस पहल के प्रति गहरा आशावाद व्यक्त किया और इसे निष्पक्ष लेन-देन, सरकारी नीतियों के अनुपालन और भारत के रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में सतत विकास का प्रेरक बताया।

यूनिक चेन्स एंड ज्वेल्स लिमिटेड के डायरेक्टर एवं CEO संयम मेहरा ने कहा कि यह पहल निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और रिटेलर्स के बीच पारदर्शी, निष्पक्ष और कुशल लेन-देन सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत है। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि देशभर के निर्माता और थोक विक्रेता एकजुट होकर साझा मुद्दों पर एक समान सोच और दृष्टिकोण प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी। वहीं श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के CMD चेतन थडेश्वर ने कहा कि ज़वेरी बाजार के निर्माता और थोक विक्रेता जिस तरह एकजुट होकर सामने आए हैं, वह उद्योग के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। 

उन्होंने इस (MoU)  को व्यापार के अस्तित्व और निरंतर विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और सभी से इसे सफल बनाने के लिए एकजुट और दृढ़ रहने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने इस पहल को लेकर गहरी संतुष्टि और आशावाद व्यक्त किया। उनका मानना है कि यह ड्राफ्ट रूश सरकारी नीतियों के अनुरूप है और इसके लागू होने से भारत के जेम एवं ज्वेलरी सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ेगी, विश्वास मजबूत होगा तथा दीर्घकालिक और सतत विकास को गति मिलेगी।









संयम मेहरा - कन्वीनर-जीजेएस 

मुंबई ज्वेलरी इंडस्ट्री के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स आज मिले ताकि पेमेंट की शर्तों, क्रेडिट पीरियड, ्यङ्घष्ट कम्प्लायंस, सोने की कीमत तय करने जैसे ज़रूरी मामलों पर बात करके मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स के बीच ट्रांसपेरेंट, सही और कुशल लेन-देन पक्का किया जा सके। यह पहल सिफऱ् मुंबई तक सीमित नहीं है, हम पूरे भारत के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स को एक साथ लाने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर लाएंगे।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page