top of page
All Articles


गोल्ड का महत्व बरकराररेट स्थिर, लेकिन फिर से तेजी के संकेत
गोल्ड मई महीने के पहले सप्ताह में भी पिछले दो महीनों की तरह, १.5० लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर स्थिर ही नजर आ रहा है। लेकिन इसको लेकर बाजार में असमंजस है, क्योंकि वैश्विक संकेत साफ तौर पर कह रहे हैं कि गोल्ड फिर से ऊपर की तरफ जा सकता है। क्योंकि मार्च 2026 की तिमाही में गोल्ड ज्वेलरी की मांग 19.5 फीसदी गिरकर 66 टन पर आ गई, जबकि निवेश की मांग 52 फीसदी बढक़र 82 टन तक पहुंच गई। हालांकि, बढ़ी कीमतों के कारण बाजार स्थिरता के संकेत दे रहा है, फिर भी जानकारों की राय में गोल्ड के
May 147 min read


कांदिवली में श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ
मुंबई। श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड (SHOML) ने मुंबई के कांदिवली में अपनी अत्याधुनिक एवं विस्तारित मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का आधिकारिक उद्घाटन किया। यह विस्तार कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। नई यूनिट में उन्नत मशीनरी और आधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे निर्माण की सटीकता बढ़ेगी और डिलीवरी समय में सुधार होगा। उद्घाटन समारोह में टाइटन कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला सहित उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिन
May 72 min read


आरबीआई और वित्त मंत्रालय के साथ जीजेसी की पहलगोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के नए स्वरूप पर जोर
मुंबई। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (GMS) को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सक्रिय चर्चा शुरू की है। परिषद ने ज्वेलर्स को केंद्र में रखते हुए एक नया, डिजिटल और विनियमित ढांचा प्रस्तावित किया है। जीजेसी द्वारा प्रस्तुत इस संशोधित मॉडल को बैंकिंग, रिफाइनिंग और ज्वेलरी क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य वर्त
Apr 301 min read


उडुपी में आईआईजीजे को उत्कृष्टता केंद्र का दर्जावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया उद्घाटन
उडुपी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वेलरी (IIGJ), उडुपी को रत्न एवं आभूषण कौशल विकास के क्षेत्र में नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया। इस पहल को जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग में कौशल विकास, नवाचार और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समारोह में लोकसभा सांसद कोटा श्रीनिवास पूजारी, विधायक यशपाल ए. सुवर्णा, उडुपी की डिप्टी कमिश्नर स्वरूपा टी.के., जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक बायल सहित जेम एंड
Apr 282 min read


सिल्वर एंपोरियम को 'सर्वश्रेष्ठ सिल्वर मेन्युफैक्चर्स' अवॉर्डइंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस के भव्य समारोह में मिला अवॉर्ड, उद्योग जगत में बढ़ी प्रतिष्ठा
देहरादून। इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सिल्वर एंपोरियम को 'सर्वश्रेष्ठ सिल्वर मेन्युफैक्चर्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को राहुल मेहता ने हयात रीजेंसी, देहरादून में आयोजित समारोह के दौरान ग्रहण किया। समारोह में देशभर से चांदी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी, विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर सिल्वर एम्पोरियम को सिल्वर क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवॉर्
Apr 272 min read


भारत-न्यूजीलैंड एफटीए जेईपीसी ने 3 वर्षों में निर्यात 200 प्रतिशत बढक़र 50 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का जताया अनुमान
मुंबई। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल जीजेईपीसी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते (स्नञ्ज्र) का स्वागत करते हुए इसे भारतीय निर्यातकों के लिए एक महत्वपूर्ण और समयोचित कदम बताया है। काउंसिल के अनुसार, वर्तमान में न्यूजीलैंड को भारत से रत्न एवं आभूषण निर्यात लगभग 16.61 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो इस समझौते के तहत प्राप्त शून्य शुल्क (जीरो-ड्यूटी) पहुंच के कारण अगले तीन वर्षों में बढक़र लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सक
Apr 271 min read


मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर ज्वेलर्स के लिए विशेष सेमिनार संपन्न
मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा 23 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन कालबादेवी स्थित श्री महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल कमिश्नर, सीजीएसटी मुंबई, आर एस माहेश्वरीजी और उनकी टीम उपस्थित थी। सेमिनार के दौरान आर एस माहेश्वरीजी ने स्वर्ण आभूषण व्यवसाय पर लागू नवीन जीएसटी प्रावधानों तथा उनसे संबंधित विभिन्न जटिल मुद्दों को ज्वेलर्स व्यापारियों के समक्ष सरल एवं सहज भाषा में विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन
Apr 241 min read


पेरिस में किम्बरली प्रोसेस पर वैश्विक हितधारकों से जीजेईपीसी की महत्वपूर्ण चर्चा
मुंबई / पेरिस। जेम एण्ड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने पेरिस में आयोजित एक विशेष क्लोड-डोर आउटरीच सत्र में वैश्विक हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। यह बैठक UFBJOP की मेज़बानी में आयोजित की गई, जिसमें किम्बरली प्रोसेस (केपी) के नेतृत्व और विश्व की प्रमुख लक्जऱी ज्वेलरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच सीधे विचार-विमर्श हुआ। चैथम हाउस नियम के अंतर्गत आयोजित इस सत्र में किम्बरली प्रोसेस की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। इसमें सोर्सिंग की पारदर्शिता, ब्रांड
Apr 241 min read


सिल्वर में आगे क्या? ऑलटाइम हाई के बाद भारी गिरावट, अब आगे क्या?
वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और मंदी की आशंकाओं के बावजूद, अप्रैल 2026 में सिल्वर की कीमतों में फिर से तेजी के संकेत दिख रहे हैं। मार्च के अंत में आई लगभग 30 फीसदी की भारी गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से रेट्स की रिकवरी के कुछ ठोस आधार नजर आ रहे हैं। सिल्वर की कीमतों में दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की बेतहाशा तेजी के बाद आई अचानक तेज गिरावट ने बाजार को असमंजस में डाय दिया है। सिल्वर की इस गिरावट में देश भर के ज्वेलर्स भी परेशान हैं। उस समय जब सिल्वर लगातार नई ऊंचाइयों क
Apr 217 min read


संपादकीय... ज्वेलरी इंडस्ट्री में असमंजस और वित्तीय वर्ष की शुरूआत
सिद्धराज लोढ़ा वित्तीय वर्ष का पहला महीना अप्रैल हमेशा नई उम्मीदों, नई रणनीतियों और बाजार की नई दिशा तय करने का समय होता है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत वैश्विक अस्थिरता, विशेषकर युद्ध जैसी परिस्थितियों के साए में हो रही है। ऐसे समय में ज्वेलरी उद्योग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है—अनिश्चितता के बीच संतुलन और संयम बनाए रखना। हालांकि अप्रैल का यह महीना भले ही चुनौतियों से भरा हुआ है, लेकिन यह अवसरों के भी संकेत लाया है। युद्ध के वैश्विक हालात में, पूरी दुनिया भर में ज्वेलरी इं
Apr 213 min read


गोल्ड पर असमंजसरेट ऊपर या नीचे और या फिर लंबा ठहराव?
वर्तमान समय में गोल्ड स्पष्ट रुझान में नहीं है, बल्कि यह असमंजस और सीमित दायरे में चल रहा है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक स्थितियां हैं। एक ओर, महंगाई पूरी तरह नियंत्रित नहीं होने के कारण गोल्ड को समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ऊंची ब्याज दरें इस पर दबाव बना रही हैं, जिससे बाजार में ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं की ताकतें सक्रिय हैं। निकट अवधि में गोल्ड संभवत: एक निश्चित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर रह सकता है, जबकि मध्यम और दीर्घकाल में इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है
Apr 216 min read


अक्षय तृतीया पर १८ से २० टन के व्यापार का अनुमानित आंकड़ा दर्ज-जीजेसी
मुंबई। अक्षय तृतीया के मौके पर सोना- चांदी की शुभ खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया, हां सोना-चांदी महंगा होने के कारण खरीदने के ट्रेंड में बदलाव दिखाई दिया। लोगों ने हल्के वजन के रोजमर्रा में उपयोग आने वाले गहने ज्यादा खरीदे। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया कि पूरे देश से खरीदारी की सकारात्मक और उत्साहजनक रिपोर्टें आई हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरे भारत में लगभग 18 से 20 टन के व्यापार का अनुमानित आंकड़ा दर्ज किया गया है। दक्षिण भारत से सबसे पहले मजबूत र
Apr 211 min read
bottom of page
