पेरिस में किम्बरली प्रोसेस पर वैश्विक हितधारकों से जीजेईपीसी की महत्वपूर्ण चर्चा

मुंबई / पेरिस। जेम एण्ड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने पेरिस में आयोजित एक विशेष क्लोड-डोर आउटरीच सत्र में वैश्विक हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। यह बैठक UFBJOP की मेज़बानी में आयोजित की गई, जिसमें किम्बरली प्रोसेस (केपी) के नेतृत्व और विश्व की प्रमुख लक्जऱी ज्वेलरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच सीधे विचार-विमर्श हुआ। चैथम हाउस नियम के अंतर्गत आयोजित इस सत्र में किम्बरली प्रोसेस की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। इसमें सोर्सिंग की पारदर्शिता, ब्रांड जोखिम प्रबंधन तथा उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार किया गया। पैनल में फेरिएल ज़ेरौकी, अध्यक्ष, वल्र्ड डायमंड काउंसिल, स्टेफ़ान फिशलर, पूर्व अध्यक्ष, वल्र्ड डायमंड काउंसिल; अनूप मेहता, कन्वीनर - डायमंड पैनल, जीजेईपीसी; Ahmed Bin Sulayem, सीईओ, DMCC एवं पूर्व केपी चेयर; तथा सब्याचाची रे कार्यकारी निदेशक, जीजेईपीसी एवं केपी चेयर के उप सलाहकार शामिल रहे। बैठक के दौरान किम्बरली प्रोसेस के ढांचे और भारत की 2026 चेयरमैनशिप की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। इसमें "xCs Credibility, Compliance and Confidence" at केंद्र में रखते हुए प्रमाणन प्रणाली की विश्वसनीयता को और मजबूत करने, वित्तीय जोखिमों के समाधान तथा उपभोक्ताओं के साथ प्रभावी संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जीजेईपीसी ने इस अवसर पर वैश्विक स्तर पर भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग की प्रतिबद्धता और जिम्मेदार सोर्सिंग के प्रति अपने दृष्टिकोण को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।










Comments