मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर ज्वेलर्स के लिए विशेष सेमिनार संपन्न

मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा 23 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन कालबादेवी स्थित श्री महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल कमिश्नर, सीजीएसटी मुंबई, आर एस माहेश्वरीजी और उनकी टीम उपस्थित थी।
सेमिनार के दौरान आर एस माहेश्वरीजी ने स्वर्ण आभूषण व्यवसाय पर लागू नवीन जीएसटी प्रावधानों तथा उनसे संबंधित विभिन्न जटिल मुद्दों को ज्वेलर्स व्यापारियों के समक्ष सरल एवं सहज भाषा में विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करते हुए जीएसटी नियमों की बारीकियों पर भी प्रकाश डाला। जीएसटी लेबर चार्ज और गोल्ड ज्वेलरी को दूसरे राज्य मैं ऑर्डर लेने के लिए भेजने के लिए डिलीवरी चालान से संबंधित डॉक्यूमेंट्स के बारे मैं जिज्ञासाओ का समाधान किया, जिसका लोगों के बीच कन्फ्युजन था। उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में शहर के भारी संख्या में ज्वेलर्स व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सदस्यों ने इस सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम के इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश बाफना तथा सेक्रेटरी श्रेयांश कोठारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस समारोह को सफल बनाने में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदिप कोठारी, दिनेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कमल मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व सचिव अनिल पामेचा, कार्यकारिणी सदस्य नितेश धाकड़ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ में जीजेसी, आईबीजेए, द्भ4द्घ, दाग़ीना बाज़ार एसोसिएशन, सराफा वेलफेयर एसोसिएशन का भी समारोह को सफल बनाने में सहयोग रहा।














Comments