top of page

IIM अहमदाबाद और GJC का GEMLEAD Focus 2026 शुरू92 ज्वेलर्स ले रहे प्रशिक्षण

  • Aabhushan Times
  • 18 hours ago
  • 1 min read

मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) और ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने GEMLEAD Focus 2026 के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित इस चार दिवसीय ऑन-कैंपस कार्यक्रम में देशभर के 92 ज्वेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य अगली पीढ़ी के ज्वेलरी कारोबारियों को नेतृत्व, प्रबंधन और आधुनिक कारोबारी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।


जीजेसी चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि भारतीय ज्वेलरी उद्योग की मजबूत नींव पारिवारिक व्यवसायों पर आधारित है। अगली पीढ़ी के लिए पारिवारिक मूल्यों और विरासत को कायम रखते हुए प्रोफेशनल सिस्टम एवं गवर्नेंस अपनाना महत्वपूर्ण है। GEMLEAD के माध्यम से एआई, कंज्यूमर साइकोलॉजी और प्रोफेशनला-इजेशन जैसे विषयों की मदद से भविष्य के लिए सक्षम नेतृत्व तैयार किया जा रहा है। जीजेसी वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि बदलते कारोबारी माहौल में ज्वेलरी व्यवसायों को केवल उत्पाद, कीमत और पारंपरिक संबंधों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। IIMA के साथ यह सहयोग नेतृत्व क्षमता और मैनेजेरियल एक्सीलेंस बढ़ाने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए उद्योग को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। GEMLEAD कन्वीनर केतन चोकशी ने कहा कि IIMA की अकादमिक विशेषज्ञता और जीजेसी के उद्योग अनुभव के संयोजन से यह कार्यक्रम जेम्स एंड ज्वैलरी क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी लर्निंग अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पारिवारिक व्यवसाय की सफलता केवल टर्नओवर और मुनाफे तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए दीर्घकालीन एंटरप्राइज वैल्यू और पारिवारिक संपदा को मजबूत करने में है। कार्यक्रम में जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन पंकज आर. पटेल और एस्ट्रल पॉलीटेक्निक के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप इंजीनियर भी अपने अनुभव एवं कारोबारी दृष्टिकोण साझा करेंगे।














 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page