आइआइजेएस प्रीमियर शानदार सफल रिकॉर्ड बिजनेस के साथ भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री का दुनिया में कद बढ़ा
- Aabhushan Times
- 1 day ago
- 6 min read

मुंबई में आयोजित विश्व के दूसरे सबसे बड़े जेम्स एंड ज्वेलरी बीटूबी शो ने भारत को वैश्विक ज्वेलरी बिजनेस के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित किया है। इस बार के आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत वैश्विक जेम्स एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री का सबसे विश्वसनीय और गतिशील केंद्र बन चुका है। विश्व के दूसरे सबसे बड़े जेम्स एंड ज्वेलरी बिजनेस-टू-बिजनेस शो के रूप में स्थापित आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत केवल दुनिया का सबसे बड़ा जेम एवं ज्वेलरी निर्माण केंद्र ही नहीं, बल्कि वैश्विक खरीद-बिक्री और डिज़ाइन नवाचार का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। हजारों करोड़ रुपये के संभावित व्यापार, रिकॉर्ड भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की मजबूत उपस्थिति ने इस आयोजन को भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बना दिया। इस सो में आगामी विवाह और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ज्वेलर्स ने बड़ी संख्या में नए कलेक्शन्स का चयन किया। शो में प्रदर्शित ज्वेलरी उत्पादों की विविधता, क्वालिटी और डिजाइंस बेहद प्रभावशाली रहे। विशेष रूप से युवा उपभोक्ताओं और प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए संग्रहों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह आयोजन न केवल खरीदारी का सबसे बड़ा मंच है, बल्कि ज्वेलरी इंडस्ट्री की दिशा और उपभोक्ता रुझानों को समझने का सबसे महत्वपूर्ण अवसर भी है।
जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 का आयोजन मुंबई के दो प्रमुख एग्जीबिशन केंद्रों, जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तथा बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर (नेस्को), गोरेगांव में किया गया। इस बार आइआइजेएस का यह 42वां संस्करण था, जो आकार, सहभागिता तथा कारोबारी संभावनाओं के लिहाज से अब तक के सबसे प्रभावशाली आयोजनों में शामिल रहा। जीजेईपीसी के 5 अगस्त से 1० अगस्त 2026 तक मुंबई में आयोजित इस भव्य आयोजन ने न केवल देश-विदेश के हजारों ज्वेलरी व्यापारियों, ज्वेलरी निर्माताओं, ज्वेलरी निर्यातकों और ज्वेलरी के खुदरा विक्रेताओं को एक मंच पर लाया, बल्कि भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री की क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का भी शानदार प्रदर्शन किया। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित इस शो ने व्यापार, निवेश, निर्यात और नेटवर्किंग के नए आयाम स्थापित किए। इस वर्ष शो में 2100 से अधिक ज्वेलरी और सहयोगी इंडस्टरी के एग्जिबीटर्स ने भाग लिया, जिन्होंने 3600 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। लगभग एक लाख 35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस आयोजन ने दुनिया भर के व्यापारिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया। आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 का आयोजन में रिकॉर्ड भागीदारी ने इस आयोजन का गौरव बढ़ाया है। आइआइजेएस में 50,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स के आने का अनुमान था और आयोजन के दौरान देश तथा विदेश से आए खरीदारों की भारी उपस्थिति ने इस अनुमान को सार्थक सिद्ध किया। भारत के 1300 से अधिक शहरों से व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं ने शो में भाग लिया, जबकि 80 से अधिक देशों से अंतरराष्ट्रीय खरीदार और प्रतिनिधि पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण यह रहा कि मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों से बड़ी संख्या में खरीदारों ने भारतीय उत्पादों में रुचि दिखाई। इस वैश्विक भागीदारी ने भारतीय निर्माताओं को नए निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर प्रदान किया, जो व्यापारिक सफलता के नए कीर्तिमान कहा जा सकता है। आइआइजेएस में, 'द सिलेक्ट क्लब' खास तौर से बड़े ज्वेलर्स के आकर्षण का केंद्र बना रहा। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'द सिलेक्ट क्लब' ने विशेष रूप से हाई-एंड और लक्जरी ज्वेलरी सेगमेंट को समर्पित मंच प्रदान किया। यहां देश के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांडों और डिजाइनरों ने अपनी विशिष्ट कलेक्शन प्रस्तुत कीं। इस सेक्शन ने प्रीमियम खरीदारों और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को आकर्षित किया तथा भारतीय लक्जरी ज्वेलरी इंडस्ट्री की क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया। जीजेईपीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आइआइजेएस भारत प्रीमियर केवल एग्जीबिशन नहीं, बल्कि वास्तविक व्यापारिक लेन-देन और भविष्य के ऑर्डर्स का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। शो के दौरान बड़ी संख्या में ऑन-द-स्पॉट ऑर्डर्स प्राप्त हुए, जबकि आगामी विवाह और त्योहारी सीजन के लिए देशभर के रिटेलर्स ने व्यापक खरीदारी की। ज्वेलरी इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के व्यापारिक अवसर सृजित हुए। गोल्ड, सिवल्वर, प्लैटिनम, डायमंड, कलर स्टोन्स, लैब-ग्रोन डायमंड्स और हाई-एंड कूट्योर ज्वेलरी के विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय व्यावसायिक गतिविधियां दर्ज की गईं। कई कंपनियों ने नए ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक व्यावसायिक समझौते भी किए। खास तौर से भारतीय डिजाइन और ज्वेलरी की अभिनव निर्मिति को वैश्विक प्रदर्शन का असृवसर मिला। आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 की सबसे बड़ी विशेषता भारतीय शिल्पकला और आधुनिक तकनीक का संगम रहा। प्रदर्शकों ने पारंपरिक भारतीय डिजाइन से लेकर समकालीन वैश्विक रुझानों पर आधारित संग्रह प्रस्तुत किए। विवाह, लक्जरी, दैनिक उपयोग, निवेश-आधारित ज्वेलरी और युवा ग्राहकों के लिए विशेष डिजाइन आकर्षण का केंद्र रहे। शो में गोल्ड ज्वेलरी, डायमंड एवं जेमस्टोन स्टडेड ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, आर्टिफैक्ट्स, गिफ्टिंग आइटम्स, लूज डायमंड्स, कलर्ड स्टोन्स, लैब-ग्रोन डायमंड्स, लैब-ग्रोन ज्वेलरी, इंटरनेशनल ज्वेलरी सेक्शन और हाई-एंड कूट्योर ज्वेलरी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। यह शो रिटेलर्स के लिए सबसे बड़ा सोर्सिंग प्लेटफॉर्म साबित हुआ। देशभर से आए हजारों ज्वेलरी रिटेलर्स के लिए आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 को एक महत्वपूर्ण सोर्सिंग प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जाने लगा है। आगामी त्योहारी और विवाह सीजन को देखते हुए खुदरा विक्रेताओं ने बड़ी मात्रा में नए डिजाइन और उत्पादों की बुकिंग की। इससे इंडस्ट्री को घरेलू मांग का स्पष्ट संकेत मिला और निर्माताओं को उत्पादन योजनाएं बनाने में सहायता मिली। हर बार की तरह इस बार भी, एक खास थीम ने भारत की शक्ति दिखाई। इस वर्ष शो की थीम'ब्रिलियंट भारत रही, जिसका उद्देश्य भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री की समृद्ध विरासत, उत्कृष्ट शिल्पकला, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक नवाचार को प्रदर्शित करना था। इस थीम ने भारत की उस यात्रा को रेखांकित किया जिसमें पारंपरिक कौशल और आधुनिक तकनीक के मेल से देश वैश्विक ज्वेलरी इंडस्ट्री का अग्रणी केंद्र बनकर उभरा है। भारतीय निर्यात के लिए सकारात्मक संकेत आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 की सफलता ऐसे समय में सामने आई है जब भारत वैश्विक ज्वेलरी आपूर्ति श्रृंखला में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहा है। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की बढ़ती भागीदारी, नए बाजारों से प्राप्त रुचि और भारतीय निर्माताओं की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता ने संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात को नई गति मिल सकती है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार यह आयोजन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने भारत को वैश्विक ज्वेलरी हब के रूप में और अधिक मजबूत पहचान दिलाने का कार्य किया। ज्वेलरी सेक्टर से जुड़े अन्य उद्योगों को विकास के लिए आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 के साथ-साथ आइजीजेएमई भारत प्रीमियर-2026 (इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी मशीनरी एक्सपो) का भी आयोजन किया गया। इस मंच पर अत्याधुनिक मशीनरी, विनिर्माण तकनीक, ऑटोमेशन, डिजिटल डिजाइनिंग और उत्पादन दक्षता बढ़ाने वाले समाधानों का प्रदर्शन किया गया। इससे इंडस्ट्री को तकनीकी उन्नयन और उत्पादकता बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हुए। जीजेईपीसी ने विदेशी खरीदारों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को होटल आवास, शटल सेवाएं, बिजनेस नेटवर्किंग सुविधाएं और विशेष लाउंज उपलब्ध कराए गए। इससे वैश्विक खरीदारों को भारतीय निर्माताओं के साथ सीधे व्यापारिक संबंध स्थापित करने में सुविधा मिली। जीजेईपीसी की 'वन अर्थ इनिशिएटिव' भी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। परिषद द्वारा प्रदर्शकों, आगंतुकों और सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पहल इंडस्ट्री को टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो, आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री विश्व बाजार में नेतृत्व की स्थिति हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2100 से अधिक प्रदर्शकों, 3600 से अधिक स्टॉल्स, 50000 से ज्यादा व्यापारिक आगंतुकों और 80 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ यह आयोजन भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री की शक्ति, संभावनाओं और वैश्विक स्वीकार्यता का भव्य उत्सव बन गया। जीजेईपीसी के सफल आयोजन, इंडस्ट्री की सकारात्मक कारोबारी प्रतिक्रिया और व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहभागिता ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का सबसे प्रभावशाली केंद्र बनने की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ाएगा। द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सीनियर पदाधिकारियों सहित मुंबई के ज्वेलरी बिजनेस के कई बड़े लोगों का कहना है कि इस आयोजन ने हमें नए बाजारों तक पहुंचने और अपने ब्रांड की वैश्विक पहचान को मजबूत करने का अवसर दिया। आइआइजेएस वास्तव में भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री का सबसे प्रभावशाली व्यवसायिक मंच बन चुका है। इस बाबर के इस शो ने हमें एक ही स्थान पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की नवीनतम प्रवृत्तियों, डिजाइनों और उत्पाद श्रेणियों को देखने का अवसर दिया।

आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 वैश्विक जेम्स एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री का सबसे विश्वसनीय और गतिशील केंद्र है। देश के 1300 से अधिक शहरों और 80 से अधिक देशों से आए खरीदारों ने भारतीय इंडस्ट्री की गुणवत्ता, नवाचार और निर्माण क्षमता पर अपना भरोसा जताया है। इस वर्ष हमने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की रिकॉर्ड रुचि देखी।

इस शो के दौरान प्राप्त व्यावसायिक प्रतिक्रिया और ऑर्डर्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में वैश्विक बाजार में और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से रिटेलर्स और विदेशी प्रतिनिधि मंडलों की सक्रिय भागीदारी ने भारतीय निर्माताओं के लिए नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोले हैं।

आइआइजेएस ने इंडस्ट्री के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है। आधुनिक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, लैब-ग्रोन डायमंड्स और प्रीमियम ज्वेलरी श्रेणियों में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से यह स्पष्ट है कि भारत वैश्विक मांग के अनुरूप तेजी से विकसित हो रहा है।

आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026 हमारे लिए असाधारण रूप से सफल रहा। देशभर के प्रमुख रिटेलर्स और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ व्यापार का अवसर मिला। शो के दौरान प्राप्त ऑर्डर्स और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दुनिया ने भारतीय डिजाइन, गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में गहरा विश्वास व्यक्त किया।










Comments