top of page

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल – जीजेसी का परेल मुंबई में नए कार्यालय का उद्घाटन

  • Aabhushan Times
  • 8 hours ago
  • 2 min read

मुंबई। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल - जीजेसी ने मुंबई के परेल ईस्ट स्थित ट्रस्ट हाउस में अपने नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय संचेती, महाराष्ट्र सरकार के गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूल शिक्षा, सहकार एवं खनन राज्यमंत्री पंकज भोईर, विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ, जीजेसी चेयरमेन राजेश रोकडे, वाइस चेयरमेन अविनाश गुप्ता सहित देशभर से आए जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग के कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जीजेसी ने इस अवसर को उद्योग की एकता और संगठन की बढ़ती मजबूती का प्रतीक बताया। परिषद ने कहा कि पिछले दो दशकों में जीजेसी देश के ६ लाख से अधिक ज्वेलर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय संगठन के रूप में उभरा है, जिसने पारदर्शिता, नीति सुधार और जिम्मेदार व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


इसके साथ ही जीजेसी ने 13 मई 2026 को देशभर के ज्वेलर्स, व्यापार संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में सोने-चांदी पर बढ़े कस्टम ड्यूटी, करेंट अकाउंट डेफिसिट (कॅड), विदेशी मुद्रा प्रबंधन और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योग जगत ने सरकार के आर्थिक कदमों का समर्थन करते हुए कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर हमेशा राष्ट्रीय हित में सरकार के साथ खड़ा रहा है। बैठक में गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (जीएमएस) को मजबूत बनाने, पुराने सोने के एक्सचेंज को बढ़ावा देने, घरेलू स्तर पर निष्क्रिय पड़े सोने को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाने तथा वैल्यू एडेड ज्वेलरी की खरीद को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। साथ ही शुद्ध सोने की बार्स की बिक्री को हतोत्साहित करने की भी अपील की गई।


जीजेसी के चेयरमेन राजेश रोकड़े ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उद्योग को जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए सरकार के आर्थिक उद्देश्यों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग आयात पर दबाव कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। वहीं वाइस चेयरमेन अविनाश गुप्ता ने कहा कि नया कार्यालय जीजेसी की प्रगति, एकता और उद्योग के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है तथा परिषद आगे भी सरकार और सभी हितधारकों के साथ मिलकर उद्योग के दीर्घकालिक विकास के लिए कार्य करती रहेगी। जीसेसी के पूर्व चेयरमेन संयम मेहरा ने कहा कि हमारा सपना था कि जीजेसी का स्वयं का कार्यालय होना चाहिए। हमारी पूरी जीजेसी टीम की मेहनत और लगन से आज ये सपना साकार हुआ।





















 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page