top of page

ज्ञान और नेतृत्व की ऐतिहासिक संध्या 'कॉफी विद CKM' के विशेष संस्करण में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर हुए शामिल

  • Aabhushan Times
  • May 29
  • 2 min read

बेंगलुरु। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के प्रेरणादायी जीवन के 70 वर्ष एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के मानव सेवा के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कॉफी विद CKM के विशेष संस्करण में आध्यात्म, नेतृत्व, उद्देश्य और वैश्विक प्रभाव पर एक ऐतिहासिक संवाद देखने को मिला। इस विशेष कार्यक्रम की मेजबानी ज्वेलरी उद्योग के वैश्विक विजनरी लीडर डॉ. चेतन कुमार मेहता ने की। 


यह भव्य आयोजन बेंगलुरु स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के प्रतिष्ठित विशालाक्षी मंडप में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों, उद्यमियों, अनुयायियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से वर्चुअली जुड़े दर्शकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम ने 182 से अधिक देशों में फैले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों और द आर्ट ऑफ लिविंग आंदोलन के वैश्विक प्रभाव को प्रतिबिंबित किया।


विशेष संवाद के दौरान जागरूक जीवनशैली, आंतरिक शांति, मानव सेवा और पेशेवर सफलता से आगे बढक़र सार्थक प्रभाव निर्माण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। यह संध्या गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा दशकों से आध्यात्म, वेलनेस और सामाजिक पहलों के माध्यम से विश्वभर में जीवन परिवर्तन के लिए दिए गए योगदान को समर्पित रही। इस अवसर पर डॉ. चेतन कुमार मेहता ने कहा कि नेतृत्व को उद्देश्य, आध्यात्म और व्यक्तिगत विकास से जोडऩे वाले संवाद आज की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि कॉफी विद CKM का यह विशेष संस्करण मंच के सबसे यादगार और प्रेरणादायी संवादों में से एक बन गया। 


कार्यक्रम के दौरान द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्षों की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था ने ध्यान, तनाव मुक्ति कार्यक्रमों, शिक्षा एवं विभिन्न मानवीय सेवाओं के माध्यम से विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। कार्यक्रम का समापन कृतज्ञता, चिंतन और मानवता की सेवा व ज्ञान-आधारित नेतृत्व के माध्यम से सकारात्मक वैश्विक परिवर्तन के संकल्प के साथ हुआ। कॉफी विद CKM का यह विशेष एपिसोड अब विश्वभर के दर्शकों के लिए उपलब्ध है।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page