top of page

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मुंबई के SEEPZ-SEZ में कस्टम्स एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट फेसीलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया

  • Aabhushan Times
  • 11 minutes ago
  • 2 min read

मुंबई। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज मुंबई स्थित SEEPZ-SEZ के SDF-VIII परिसर में कस्टम्स एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट फेसीलिटेशन सेंटर (CEIFC) का उद्घाटन किया। यह पहल निर्यात क्षेत्र में व्यापार सुगमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन समारोह की मेजबानी SEEPZ-SEZ के जोनल डेवलपमेंट कमिश्नर श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल, आईएएस ने की। इस अवसर पर SEEPZ के संयुक्त विकास आयुक्त श्री मयूर आर. मंकर, आईआरएस तथा उप विकास आयुक्त डॉ. संदीप डी. भोसले, आईआरएस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उद्योग जगत से जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली, वाइस चेयरमैन शौनक पारिख, भारत रत्नम मेगा सीएफसी की वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन कॉलिन शाह, एसजीजेएमए के अध्यक्ष आदिल कोटवाल, सीमा के चेयरमैन विजय गुजराती तथा व्यापार एवं उद्योग जगत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, कस्टम्स एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट फेसीलिटेशन सेंटर बदलते समय के साथ आधुनिकीकरण की आवश्यकता को दर्शाता है। यह विश्वस्तरीय सुविधा विशेष रूप से छोटे निर्यातकों को बेहतर लॉजिस्टिक्स और तेज कस्टम क्लीयरेंस उपलब्ध कराने में मदद करेगी। भारत पीछे नहीं रह सकता और इस प्रकार का बुनियादी ढांचा हमारे निर्यात तंत्र को मजबूत करते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। गुणवत्ता हमारे लिए सर्वोपरि है और स्थिर सरकार तथा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ भारत वैश्विक व्यापार और विनिर्माण में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा, भारत रत्नम मेगा कॉमन फेसीलिटेशन सेंटर के लिए एफटीडब्ल्यूजेड ब्रॉड-बैंडिंग की मंजूरी भारत के रत्न एवं आभूषण उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मेगा सीएफसी एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय वेयरहाउसिंग, उत्पाद प्रदर्शन और प्रदर्शनियों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे वैश्विक भागीदारी बढ़ेगी, एमएसएमई के लिए नए व्यापारिक अवसर सृजित होंगे और भारत रत्न एवं आभूषण निर्माण, सोर्सिंग तथा व्यापार के लिए पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के रूप में और मजबूत होगा। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण और उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए हम भारत सरकार के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।


नया कस्टम्स एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट फेसीलिटेशन सेंटर एक आधुनिक सिंगल-विंडो सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां प्रमुख कस्टम प्रक्रियाओं को एक ही स्थान पर एकीकृत किया गया है। यह केंद्र कस्टम जांच, मूल्यवान खेपों के सुरक्षित प्रबंधन और ई-कॉमर्स संचालन के लिए समर्पित आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित है।


























 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page