top of page

सिल्वर: धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षास्थिरता के दौर से नई चमक की ओर बढऩे में वक्त लगेगा

  • Aabhushan Times
  • 31 minutes ago
  • 6 min read

सिल्वर पर सवाल है कि क्या सवा दो लाख रुपए प्रति किलो के आस पास की स्थिरता के बाद फिर चमकेगी सिल्वर की चमक? हम देख रहे हैं कि भारत में सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई से 2 लीख रुपए नीचे ट्रेंड कर रह है, लेकिन फिर से ऊंची राह पकडऩे में समय क्यों लग सकता है? सिल्वर के रेट्स में जो उतार-चढ़ाव और वैश्विक युद्धों का असर दिख रहा है, वह और कितना चलेगा?

सिल्वर केवल एक कीमती ज्वेलरी मेकिंग मेटल नहीं, बल्कि आधुनिक उद्योग, निवेश और परंपरागत भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार भी है। गोल्ड की तुलना में सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक रहता है, क्योंकि इसकी मांग दोहरे स्वरूप की होती है। एक ओर यह निवेश का माध्यम है, तो दूसरी ओर उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल भी है। पिछले कुछ समय से सिल्वर की कीमतों में स्थिरता और सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। इससे बाजार में यह सवाल उठने लगा है कि क्या सिल्वर की अगली बड़ी तेजी अभी दूर है या फिर आने वाले महीनों में इसकी नई शुरुआत हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सिल्वर का बाजार संतुलन बनाने की प्रक्रिया में है। यदि वैश्विक आर्थिक गतिविधियां मजबूत होती हैं, औद्योगिक मांग बढ़ती है और निवेशकों का भरोसा कायम रहता है, तो सिल्वर फिर से मजबूती की राह पकड़ सकती है। इसके साथ ही गोल्ड के महंगा होने के कारण इससे बनी ज्वेलरी में सेल तेजी से बढ़ रही है, इस वजह से भी तेजी आ सकती है। लेकिन इसकी तेजी की चाल गोल्ड की तुलना में अधिक अस्थिर रहती है, इसलिए ज्वेलर्स और निवेशकों, दोनों को धैर्य और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना होगा।

सिल्वर की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारण गोल्ड की तुलना में कहीं अधिक विविध प्रकार के हैं। वैश्विक युद्ध, क्षेत्रीय संघर्ष, ऊर्जा संकट, सप्लाई चेन में बाधाएं और आर्थिक अनिश्चितता निवेशकों को सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित करती हैं, जिससे सिल्वर को भी समर्थन मिलता है। लेकिन सिल्वर की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसकी कीमतें औद्योगिक गतिविधियों से भी गहराई से जुड़ी होती है। यदि वैश्विक स्तर पर औद्योगिक उत्पादन धीमा पड़ता है या उद्योगों में किसी कारणवश सिल्वर की डिमांड कमजोर होती है, तो सिल्वर की कीमतों पर नीचे का दबाव बन सकता है। वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में जारी विभिन्न देशों के बीच राजनीतिक तनाव, ऊर्जा लागत में उतार - चढ़ाव और वैश्विक व्यापार की अनिश्चितता ने सिल्वर के ही नही गोल्ड तथा ज्वेलरी सहित इंडस्ट्रीय़ल प्रोडक्शन के बाजार को सावधान कर रखा है। दूसरी ओर, सोलर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर उद्योगों की बढ़ती मांग सिल्वर को दीर्घकालिक समर्थन प्रदान कर रही है। यही कारण है कि बाजार में लगभग दो लाख रुपए प्रित किलो की गिरावट के बावजूद सवा दो लाख रुपए के भाव में भी सिल्वर की बुनियादी संभावनाएं अभी भी सकारात्मक बनी हुई हैं।

भारतीय बाजार में नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, कारित्क पूर्णिमा केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि ज्वेलरी तथा गोल्ड व सिल्वर की खरीदारी के सबसे बड़े मौसम भी होते है। इन अवसरों के दौरान ज्यादा बड़े निवेशक भले ही गोल्ड खरीदते हैं, लेकीन ज्यादातर लोग सिल्वर के सिक्कों, बर्तनों, उपहारों और ज्वेलरी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण होते है। इस बार भी व्यापार जगत को उम्मीद है कि त्योहारी मांग सिल्वर बाजार को सकारात्मक गति दे सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि दीपावली तक सिल्वर में अच्छी तेजी संभव है, लेकिन इसके तुरंत अपने ऑल टाइम हाई सवा 4 लाख रुएप प्रति किलो ग्राम के रेट तक पहुंचने की संभावना अपेक्षाकृत सीमित दिखाई देती है। इसका कारण यह है कि सिल्वर की कीमतें केवल घरेलू मांग से नहीं, बल्कि वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों और निवेशकों की धारणा से भी प्रभावित होती हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार से सकारात्मक संकेत मिलते हैं और डॉलर में कमजोरी आती है, तो दीपावली तक सिल्वर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। फिर भी इसकी चाल गोल्ड की तुलना में अधिक उतार-चढ़ाव वाली रहने की संभावना है। सिल्वर केवल आभूषण बनाने तक सीमित नहीं है। आज यह आधुनिक उद्योगों की सबसे उपयोगी धातुओं में गिनी जाती है। इसकी उत्कृष्ट विद्युत और तापीय चालकता के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, बैटरी, मेडिकल उपकरण, दूरसंचार, रक्षा तकनीक और ऑटोमोबाइल उद्योग में इसका व्यापक उपयोग होता है। इसी वजह से विकसित और विकासशील दोनों प्रकार के देशों के लिए सिल्वर एक रणनीतिक धातु बन चुकी है। कई देश औद्योगिक उत्पादन को स्थिर बनाए रखने के लिए सिल्वर का आयात और भंडारण करते हैं। कुछ देशों में यह निवेश का माध्यम भी है, जबकि कई केंद्रीय बैंक और वित्तीय संस्थान अप्रत्यक्ष रूप से सिल्वर से जुड़े बाजारों पर नजर बनाए रखते हैं। ग्रीन एनर्जी की वैश्विक दौड़ ने भी दुनिया भर के लिए सिल्वर के महत्व को पहले से कहीं अधिक बढ़ा दिया है। आने वाले वर्षों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के साथ इसकी मांग और बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

वैश्विक बाजार में सिल्वर की अगली बड़ी तेजी कई आर्थिक और औद्योगिक कारकों पर निर्भर करेगी। यदि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में कमी आती है, औद्योगिक उत्पादन बढ़ता है और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश तेज होता है, तो सिल्वर की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग सिल्वर के सबसे बड़े उपभोक्ता बनते जा रहे हैं। इसके अलावा यदि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है, तो निवेशकों की सुरक्षित धातुओं में रुचि भी बढ़ सकती है। सिल्वर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि सिल्वर की अगली बड़ी तेजी केवल निवेश मांग से नहीं, बल्कि औद्योगिक मांग के मजबूत होने से आएगी। इसलिए बाजार की दिशा वैश्विक आर्थिक विकास की गति से जुड़ी रहेगी। यदि ये सभी कारक अनुकूल रहे, तो आने वाले एक से दो वर्षों में सिल्वर नई मजबूती के साथ उभर सकती है।

भारतीय बाजार में सिल्वर फिलहाल अपने सर्वोच्च स्तर से लगभग दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम नीचे कारोबार कर रहा है। यह बड़ा अंतर निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर जैसा दिखाई दे सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी रिकवरी गोल्ड की तुलना में धीमी हो सकती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि सिल्वर की कीमतें निवेश के साथ-साथ वैश्विक औद्योगिक मांग पर भी निर्भर करती हैं। यदि विश्व अर्थव्यवस्था अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ती या औद्योगिक उत्पादन कमजोर पड़ता है, तो सिल्वर की मांग भी सीमित रह सकती है। इसके अलावा बाजार में पर्याप्त आपूर्ति और मुनाफावसूली का दबाव भी कीमतों को नियंत्रित रख सकता है। इसलिए सिल्वर में तेजी की संभावना तो बनी हुई है, लेकिन इसके पुराने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है। यही कारण है कि अधिकांश विशेषज्ञ इसमें धैर्यपूर्ण और चरणबद्ध निवेश की सलाह देते हैं।

सिल्वर उद्योग से जुड़े वेश्विक स्तर के विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय सिल्वर के लिए निराशाजनक नहीं, बल्कि संक्रमण का दौर है। उनके अनुसार बाजार में अस्थायी ठहराव अवश्य है, लेकिन दीर्घकालिक तस्वीर अभी भी मजबूत बनी हुई है। औद्योगिक मांग, विशेष रूप से सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र, आने वाले वर्षों में सिल्वर की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं। जानकारों का कहना है कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से भ्रमित होने की बजाय निवेशकों को बाजार के मूलभूत संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि सिल्वर में तेजी जरूर लौटेगी, लेकिन यह गोल्ड की तरह तेज और लगातार नहीं होगी। सिल्वर के बाजार अधिक अस्थिर है और इनमें निवेश के लिए धैर्य, अनुशासन तथा लंबी अवधि का दृष्टिकोण आवश्यक है। उद्योग को उम्मीद है कि जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था गति पकड़ेगी, सिल्वर की चमक भी धीरे-धीरे लौटेगी। 

हालंकि, सिल्वर आज केवल पारंपरिक निवेश या आभूषणों की धातु नहीं रही है, बल्कि आधुनिक वैश्विक अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण औद्योगिक धुरी बन चुकी है। भले ही गोल्ड की ताकत ज्यादा है, लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और वर्तमान स्थिरता के बावजूद सिल्वर की दीर्घकालिक संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। भारत में त्योहारी मांग और वैश्विक स्तर पर हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नई तकनीकों का विस्तार भविष्य में सिल्वर को नई मजबूती दे सकता है। हालांकि इसकी वापसी गोल्ड की तुलना में धीमी और अधिक उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि धैर्य रखने वाले निवेशकों के लिए सिल्वर भविष्य में बेहतर अवसर प्रस्तुत कर सकती है। इसलिए सिल्वर को केवल आज की कीमतों से नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं के दृष्टिकोण से देखना अधिक उचित होगा।

कल्पेश जैन - शुभम सिल्वर
कल्पेश जैन - शुभम सिल्वर

सिल्वर फिलहाल एक संतुलन के दौर से गुजर रही है। कीमतों में उतार-चढ़ाव जरूर है, लेकिन बाजार की बुनियादी स्थिति मजबूत है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों से बढ़ती मांग आने वाले समय में सिल्वर को मजबूती दे सकती है। सिल्वर के खरीदारों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से घबराने के बजाय दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

कल्पेश सुराणा - सुराणा सिल्वर
कल्पेश सुराणा - सुराणा सिल्वर

सिल्वर की मांग त्योहारी और विवाह सीजन में घरेलू बाजार में स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। इस वर्ष भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हालांकि सिल्वर की चाल गोल्ड की तुलना में अधिक अस्थिर है, लेकिन बाजार के संकेत बताते हैं कि आने वाले महीनों में कीमतों को मजबूत समर्थन मिल सकता है और धीरे-धीरे तेजी का माहौल बन सकता है।

अमन संघवी - अरिहंत ९२५ ज्वेलरी प्रा. लि.
अमन संघवी - अरिहंत ९२५ ज्वेलरी प्रा. लि.

लंबी अवधि में सिल्वर की संभावनाएं अभी भी सकारात्मक दिखाई देती हैं, क्योंकि सिल्वर का भविष्य केवल निवेशकों की खरीद पर निर्भर नहीं है। इसकी सबसे बड़ी ताकत औद्योगिक उपयोग है। इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, मेडिकल उपकरण और सोलर सेक्टर में बढ़ती मांग आने वाले वर्षों में सिल्वर की कीमतों के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकती है।

अनिल जैन- क्विन्स एंड किंग्ज
अनिल जैन- क्विन्स एंड किंग्ज

सिल्वर में फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है। बाजार में तेजी जरूर लौटेगी, लेकिन निश्चित रूप से इसकी रफ्तार गोल्ड जैसी नहीं होगी। जो खरीददार चरणबद्ध तरीके से निवेश करेंगे, उन्हें भविष्य में बेहतर लाभ मिल सकता हैं। मेरा मानना है कि वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि और निवेशकों का भरोसा सिल्वर की खोई हुई चमक जरूर वापस लाएगा।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page